Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: बड़ामारा में जंगली हाथी के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर

Spread the love

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत बड़ामारा गांव में बीती रात करीब 1:30 बजे हाथियों के झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने सुनाराम मुर्मू नामक एक युवक को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम ने घायल युवक को तत्काल चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।​

Read More : विशेष रिपोर्ट (भाग–2 )जमशेदपुर के डीएफओ से सवाल: विश्व हाथी दिवस पर हाथियों के लिए रोपित 1.15 लाख पौधे अधिकारी खा गये या मवेशी चर गये?

जहां चिकित्सकों ने सुनाराम मुर्मू की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया है।
वन विभाग द्वारा पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 5000 रुपये की नकद राशि उपलब्ध कराई गई। ​मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही काफी बढ़ गई है।

घटना के समय बड़ामारा गांव के समीप कुल 11 हाथियों का जमावड़ा था जो अलग-अलग समूहों में बंटे हुए थे। इनमें एक झुंड में छह हाथी और दूसरे में चार हाथी शामिल थे, जबकि एक अकेला हाथी झुंड से अलग होकर गांव के करीब पहुंच गया था जिसने सुनाराम को अपना निशाना बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *