Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान, सीओ को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

संवाददाता | चाकुलिया

चाकुलिया में सोमवार शाम प्रखंड कार्यालय परिसर के समक्ष गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक बड़े पैमाने पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में क्षेत्र के हजारों गौ-भक्तों ने हिस्सा लिया और अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

Read More : विशेष रिपोर्ट (भाग–2 )जमशेदपुर के डीएफओ से सवाल: विश्व हाथी दिवस पर हाथियों के लिए रोपित 1.15 लाख पौधे अधिकारी खा गये या मवेशी चर गये?

अभियान के समापन पर सभी प्रतिभागी एकजुट होकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सीओ नवीन पुरती को सौंपा। ज्ञापन में गौ संरक्षण और सम्मान से जुड़ी प्रमुख मांगों को रखा गया।

अभियान में शामिल लोगों ने कहा कि गौ सम्मान आह्वान अभियान अब धीरे-धीरे एक व्यापक जन आंदोलन का रूप ले रहा है। इसके तहत राज्य के विभिन्न शहरों और कस्बों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को गौ सेवा, सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

अभियान से जुड़े लोगों ने सरकार के सामने कुछ प्रमुख मांगें रखीं:

  • देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जाए
  • गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए
  • गौ संरक्षण के लिए कड़े और प्रभावी कानून बनाए जाएं

इस दौरान उपस्थित लोगों ने
“गौ हत्या बंद करो”,
“गौ माता को हक और सम्मान दिलाना है”,
“गौ माता की जय”
जैसे नारों के साथ अपना समर्थन जताया। पूरे कार्यक्रम में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर सुभाष लोधा, विनीत रुंगटा, टुलु साव, राजेश कुमार लोधा, विवेकानंद लोधा, कन्हैया सहल, प्रशांत रुंगटा, चंदन महतो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर गौ संरक्षण को जन-जन का मुद्दा बनाया जा सके।