Responsive Menu
Add more content here...

दुर्गा पूजा 2025: चाकुलिया में मां भवानी समिति की बैठक, भव्य आयोजन की घोषणा

Spread the love

संवाददाता रोहन सिंह की रिपोर्ट

चाकुलिया, 1 जून — चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित धर्मकांटा परिसर में रविवार शाम मां भवानी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित हुई। यह समिति इस वर्ष अपने दूसरे वर्ष में प्रवेश कर रही है। बैठक की अध्यक्षता रवींद्रनाथ मिश्रा ने की।

बैठक में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बीते वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए समिति ने इस वर्ष पूजा को और भव्य बनाने का निर्णय लिया। तय किया गया कि इस बार एक आकर्षक पंडाल का निर्माण किया जाएगा और भव्य मूर्ति की स्थापना के साथ विधिवत पूजा-अर्चना होगी।

इस वर्ष पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध चंदननगर की लाइटों से विद्युत सज्जा की जाएगी, जो पूजा पंडाल का मुख्य आकर्षण होगी। साथ ही, श्रद्धालुओं और आगंतुकों के मनोरंजन हेतु मेले का भी आयोजन किया जाएगा।

बैठक में समिति के कई सदस्य एवं स्थानीय लोग मौजूद थे, जिनमें प्रमुख रूप से राजेंद्र पांडे, सिद्धेश्वर सिंह, शिवमंगल सिंह, गंगा नारायण दास, श्याम सुंदर शर्मा, देबू शर्मा, पवन सिंह, विक्रम सिंह, रवि तिवारी, प्रिय गोपाल मंडल, मुन्ना महतो, राज सिंह, शीतल राय, अश्वनी ओम, अजय मिश्रा, नील दास, सरोज बेरा और सुखेंदु कुंडू शामिल थे।