- बहरागोड़ा संवाददाता निलेश बेरा की रिपोर्ट
बहरागोड़ा स्थित नेताजी सुभाष शिशु उद्यान में रविवार को प्रखंड क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शासन गांव के ग्राम प्रधान अर्धेंदु प्रहराज ने की, जबकि आयोजन पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष अरुण बारिक की पहल पर किया गया।
बैठक में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ की बहरागोड़ा प्रखंड कमिटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें बहरागोड़ा के ग्राम प्रधान हर प्रसाद दे उर्फ रवि दे को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। साथ ही, बनकाटिया के ग्राम प्रधान गणेश हांसदा और करोलिया गांव के ग्राम प्रधान कमल सिंह को संयुक्त उपाध्यक्ष, बहुलिया के ग्राम प्रधान चितरंजन देहुरी को सचिव, मालकुंड़ा के ग्राम प्रधान देवाशीष कुईला को सह-सचिव, और भवतारण बट्टवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक में ग्राम सभा के सशक्तिकरण, पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के संचालन, और संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। नवगठित प्रखंड कमिटी के सदस्यों को संघ के नियमों और शर्तों के अनुसार शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के उपाध्यक्ष गोपबन्धु मिश्रा, लक्ष्मण सोरेन, गिरीश महतो, सुनील भूइया, सूजित भद्र, दिवाकर दलाई, अमृत प्रधान, बंकिम दे, सच्चिदानंद भूइं, सूजित पाल, और सूजित सोम समेत कई ग्राम प्रधान उपस्थित थे।
बैठक के माध्यम से ग्राम प्रधानों ने एकजुट होकर पारंपरिक शासन को मजबूत करने और ग्राम स्तर पर नेतृत्व को प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता जताई।