चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम | संवाददाता – रोहन सिंह
चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत स्थित जयनगर गांव के पास, शनिवार 5 जुलाई को पारंपरिक कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस पूजा में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
इस आयोजन के सुचारु संचालन के लिए शुक्रवार (4 जुलाई) को चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार ने पूजा स्थल का निरीक्षण किया और वाहन पार्किंग स्थल की जेसीबी से सफाई कराई।
🔸 यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारी पूरी
थाना प्रभारी ने बताया कि भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक जाम की समस्या से बचने के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। सफाई कार्य इसी दिशा में उठाया गया कदम है।
🔸 6 जुलाई को मेला भी होगा आयोजित
पूजा के दिन कन्हाईश्वर पहाड़ के नीचे मेला भी आयोजित होगा, जबकि अगले दिन यानी 6 जुलाई को बाड़ाघाट में पारंपरिक सांस्कृतिक मेला का आयोजन किया जाएगा।
प्रशासन की अपील है कि श्रद्धालु प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें और व्यवस्था में सहयोग करें।