Responsive Menu
Add more content here...

रांची आ रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, 11 जुलाई को करेंगे कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता

Spread the love

रांची,
राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 10 जुलाई को रांची पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित होने वाली 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेंगे। इस अहम बैठक में देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बिहार, झारखंड और अन्य पूर्वी राज्यों के मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था से जुड़े मसलों पर विचार-विमर्श करेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह का आगमन 9 जुलाई को रांची में होगा और वे अगले दिन इस उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। हेमंत सोरेन के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री 11 जुलाई को राज्य कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। वहीं, पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, झारखंड के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (गुरुजी) की तबीयत में मामूली सुधार हो रहा है, और इसी कारण मुख्यमंत्री के शुक्रवार को दोबारा दिल्ली लौटने की संभावना जताई जा रही है।

गौरतलब है कि हेमंत सोरेन बीते दो सप्ताह से दिल्ली में ही डटे हुए हैं और वहीं से राज्य सरकार की गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं। उनका यह संभावित दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।