Responsive Menu
Add more content here...

मेदांता अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, मंत्री हफीजुल हसन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

Spread the love

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और दुमका विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार को गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री हसन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

गौरतलब है कि मंत्री हफीजुल हसन की हाल ही में हृदय संबंधी सर्जरी सफलतापूर्वक की गई है। फिलहाल वे चिकित्सकों की देखरेख में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों से भी चर्चा की और उपचार प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री के साथ मौजूद कल्पना सोरेन ने भी मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।