Responsive Menu
Add more content here...

पश्चिम बंगाल हादसे में मृत दो मजदूरों के परिजनों को सांसद ने दी आर्थिक सहायता, जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन

Spread the love

बहरागोड़ा, संवाददाता (निलेश बेरा) :
पारुलिया पंचायत अंतर्गत पाथरघाटा गांव के दो मजदूरों की पश्चिम बंगाल के भमाल गांव में बीते गुरुवार को कुएं में गिरने से मौत हो गई थी। इस दर्दनाक घटना के बाद शनिवार को सांसद विद्युत वरण महतो ने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

सांसद ने की संवेदना व्यक्त

सांसद विद्युत वरण महतो अपने प्रतिनिधियों के साथ दोनों मृतक परिवारों के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को श्रद्धांजलि दी और प्रत्येक परिवार को 50 किलो चावल और नकद आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन

सांसद ने मौके पर ही बहरागोड़ा बीडीओ केशव भारती से बात कर परिजनों को परिवारिक लाभ योजना के तहत मुआवजा दिलाने की बात कही। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासनिक प्रक्रिया जल्द पूरी कर पीड़ितों को राहत राशि दिलवाई जाएगी।

मौके पर उपस्थित रहे:

सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि

सामाजिक कार्यकर्ता चुनु माहाली, रबी दास

मृतकों के परिजन और गांव के लोग