Responsive Menu
Add more content here...

विधायक समीर मोहंती ने दुख की घड़ी में उठाया मानवीय कदम, मृतकों के परिवार को दी सहायता

Spread the love

बहरागोड़ा |संवाददाता (निलेश बेरा)

बहरागोड़ा प्रखंड के पारुलिया पंचायत अंतर्गत पाथरघाटा गांव में शुक्रवार का दिन बेहद ग़मगीन रहा। गांव के दो मजदूरों – वृंदावन मुंडा और कार्तिक मुंडा की पश्चिम बंगाल के भमाल गांव में गुरुवार को कुएं में गिरने से मौत हो गई थी। शुक्रवार को झाड़ग्राम में पोस्टमार्टम के बाद जब दोनों शव गांव लाए गए, तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


बेटियों और बेटों के भविष्य पर मंडराया संकट

मृतक वृंदावन मुंडा के 9 वर्षीय पुत्र देव मुंडा और कार्तिक मुंडा की 3 वर्षीय बेटी अर्चना मुंडा के भविष्य को लेकर ग्रामीणों में चिंता स्पष्ट दिखी। दोनों परिवारों के वृद्ध पिता अपने बेटों के शव को टकटकी लगाए देख रहे थे, आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।


विधायक समीर मोहंती पहुंचे गांव, परिजनों को दिया ढाढ़स

विधायक समीर कुमार मोहंती शुक्रवार दोपहर अपने टीम के साथ मृतकों के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के वृद्ध पिता को गले लगाकर ढाढ़स बंधाया और कहा:

“होनी को कोई टाल नहीं सकता, लेकिन मैं एक बेटे की तरह हमेशा आपके परिवार के साथ खड़ा हूं। बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दूंगा।”


विधायक ने की सहायता और मुआवजा की घोषणा

  • दोनों परिवारों को 50-50 किलो चावल एवं आर्थिक सहायता दी गई
  • जमशेदपुर के उपायुक्त एवं डीडीसी से बात कर मुआवजा दिलाने की पहल
  • दोनों मृतकों की पत्नियों को मैया सम्मान योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन
  • भविष्य में हर संभव सरकारी सहायता सुनिश्चित कराने की बात कही गई

मौके पर मौजूद थे ये प्रमुख लोग

विधायक के साथ प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, निजी सचिव विशाल बारीक, पिंटू दत्त, अशोक सेन, राकेश दास, कमल दत्त, जीतेन्द्र ओझा, बिस्वाजीत पाल, बिसु ओझा, दीपक महापात्र, जोदूपति राणा, सुधीर सिंह सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।