रांची। झारखंड विधानसभा परिसर में आज आयोजित सरकारी उपक्रम समिति की समीक्षात्मक बैठक में पोटका के विधायक श्री संजीव सरदार ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री निरल पूर्ति ने की।
बैठक में सरकारी उपक्रमों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के समक्ष लाए गए बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक सुधारों के लिए निर्देश भी जारी किए गए। इसके साथ ही भविष्य की कार्य योजनाओं पर भी गहन विमर्श हुआ।
विधायक संजीव सरदार ने बैठक के दौरान क्षेत्रीय विकास और पारदर्शिता बढ़ाने पर बल देते हुए समिति को कई सुझाव भी दिए।