बहरागोड़ा (एन बेरा ): बहरागोड़ा प्रखंड के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत बिन्दाबनपुर गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना हुई। घर के लोहे के दरवाजे में फैले बिजली के करंट की चपेट में आने मिता रानी सीट (50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मीता रानी अपने घर में रोज की तरह सामान्य कामकाज कर रही थीं। इसी दौरान घर पर लगे लोहे के दरवाजे से विद्युत तार के संपर्क में आने से करंट फैल गया। जैसे ही उन्होंने दरवाजे को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गईं।
परिवार के सदस्य घटना की गंभीरता समझ पाते, उससे पहले ही मीता रानी की मौत हो चुकी थी। यह घटना सुनते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक समीर महंती तुरंत बिन्दाबनपुर गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर दुख व्यक्त किया और उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि प्रशासन से संपर्क कर आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाएगी।
मौके पर आशिष महापात्र ,गनेश हांसदा,आशिष मण्डल,बिजय नायेक और ग्रामीण उपस्थित थे।