Responsive Menu
Add more content here...

युवक ने शादी समारोह से किशोरी को फुसलाकर किया योन शोषण

Spread the love

बहरागोड़ा।संवाददाता

बरसोल थाना क्षेत्र के 11 साल की किशोरी के साथ यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पाथारघाटा गांव के किशोरी के साथ पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम थाना अंतर्गत पाथरडांगा गांव निवासी साधु मुर्मू नामक युवक ने बहला फुसलाकर यौन शोषण किया है। यह मामला तब सामने आई ज़ब किशोरी के चाची ने सारी बात बरसोल पुलिस के सामने बयान दिया है। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी के गांव पाथारघाटा में शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान उक्त लड़के भी आया था। मौका देखकर किशोरी को बहला फुसला कर युवक ने खेत में ले गया फिर उसके साथ गलत काम को अंजाम दिया। उसके बाद बच्ची को खुद वहां से लाकर घर में छोड़ दिया। घर पहुंचने के बाद खून में लतपत देख बच्ची के चाची ने बच्ची को पूछताछ की। फिर बच्ची ने अपने चाची को सारी बात कह डाली। उन्होंने तुरंत इस बारे में बरसोल पुलिस को सूचना दिया। बरसोल पुलिस तुरंत एक्शन में आकर उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के चाची का बयान से बरसोल थाना में मामला दर्ज कराया गया है। फिर बच्ची का मेडिकल जांच कराया गया। सारा जांच पड़ताल के बाद यौन शोषण करने वाले युवक के ऊपर पोस्को एक्ट के तहत थाना कांड संख्या 12/26 संबंधित धारा लगाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।