Responsive Menu
Add more content here...

धूमधाम से लाई गई देवी दुर्गा की कलश, चार दिनों तक होगा पूजन

Spread the love

बहरागोड़ा, संवाददाता (एन. बेरा)
बहरागोड़ा प्रखंड के पाटपुर, इचडाशोल, चौरंगी, राजलाबांध, मानुषमुडिया, केशरदा, सासन, जगन्नाथपुर, चित्रेस्वर, खंडामौदा, दारिशोल और डमजूड़ी समेत कई गांवों में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियों द्वारा इस वर्ष भी भव्य पंडाल सजाकर माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है।

महासप्तमी के अवसर पर सोमवार को खंडामौदा सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की। स्थानीय शिकला पुखुर (तालाब) से पुरोहित सुशांत कर ने वैदिक मंत्रोच्चार और संकीर्तन मंडली के साथ ढाक-ढोल की गूंज के बीच कलश लाकर पूजा मंडप में स्थापित किया।

पूजा समिति की ओर से तीन दिनों तक ओड़िया जात्रा का भी आयोजन किया गया है, जिसमें ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रहेगी।

इस मौके पर समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जेना, लंबोदर कुँअर, मनोरंजन गिरी, हरिपद पाल, मानस बेरा, रतिकांत सीट, निर्मल मंडल, गोदाधर नाइक, बनमाली बेरा, प्रदीप बेरा, दिलीप बेरा, श्यामसुंदर बारीक, गौरी मंडल, बालक जेना, छुटू मुंडा, बेनुधारी मंडल, सुरु नाईक, धुलिया गिरी, जितेन पाल, आकुल बाग समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।