बहरागोड़ा, संवाददाता (बापुन)।
बरसोल थाना क्षेत्र के गामारिया पंचायत, मालूआ गांव में आपसी जमीन विवाद के कारण दो भाइयों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह बिमल माईति अपने खेत में बेड़ा लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके भाई सुबल माईति और युगल माईति ने उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट की। आरोप है कि दोनों भाइयों के पास कुल्हाड़ी थी, और उन्होंने बिमल के हाथों को गमछे से पीछे बांधकर सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे बिमल बेहोश हो गए।
कुछ समय बाद होश आने पर बिमल अपने घर लौटने में सफल हुए। इसके बाद उन्होंने बरसोल थाना में दोनों भाइयों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की जांच कर दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।