Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा पुलिस की अनोखी पहल, राहगीरों को बांटी मिठाई और ठंडा पानी

Spread the love

बहरागोड़ा: भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच बहरागोड़ा थाना चौक पर रविवार को पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला। थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने राहगीरों के लिए ठंडे पानी और मिठाई की व्यवस्था कर लोगों को राहत पहुंचाई।

तपती गर्मी को देखते हुए पुलिस द्वारा थाना चौक पर शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। चौक से गुजर रहे बाइक सवारों, मजदूरों और अन्य राहगीरों को रोककर पहले मिठाई खिलाई गई, फिर उन्हें ठंडा पानी पिलाया गया।

अचानक पुलिसकर्मियों से मिले इस अपनत्व और सेवा भाव से राहगीर काफी खुश नजर आए। लोगों ने कहा कि गर्मी में इस तरह की पहल से उन्हें राहत मिली और पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ा है।

स्थानीय लोगों ने बहरागोड़ा पुलिस की इस पहल की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि कानून-व्यवस्था संभालने के साथ-साथ पुलिस का यह संवेदनशील रूप समाज के लिए सकारात्मक संदेश देता है।