Responsive Menu
Add more content here...

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की समस्याओं को लेकर परिषद अध्यक्ष से मिले सचिव

Spread the love

बहरागोड़ा: मानुषमुड़िया स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रबंधक समिति के सचिव रासु भुइंया ने झारखंड अधिविद्या परिषद के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा से मुलाकात कर विद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।

मुलाकात के दौरान उन्होंने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक छात्रों के नाम सुधार से संबंधित समस्या को प्रमुखता से रखा। रासु भुइंया ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा आवेदन देने के बावजूद एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने पर भी नाम सुधार की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।

उन्होंने कहा कि नाम में त्रुटि रहने के कारण विद्यार्थियों को कॉलेज में नामांकन, नौकरी आवेदन और प्रमाण पत्र सत्यापन के दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे छात्रों के भविष्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

रासु भुइंया ने परिषद अध्यक्ष से आग्रह किया कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए नाम सुधार की प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाए, ताकि विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके।