Responsive Menu
Add more content here...

सीरबोई–मुटुरखाम पुल का शिलान्यास, वर्षों पुरानी ग्रामीणों की मांग को मिली मंजूरी

Spread the love

बहरागोड़ा | संवाददाता
बहरागोड़ा प्रखंड की मुटुरखाम पंचायत अंतर्गत सीरबोई और मुटुरखाम गांव को जोड़ने वाले प्रस्तावित पुल का सोमवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। 3.79 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 70 मीटर लंबे इस पुल का शिलान्यास विधायक समीर मोहंती एवं सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि ने संयुक्त रूप से किया।
आर.के. कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जाएगा निर्माण कार्य
आर.के. कंस्ट्रक्शन द्वारा निर्मित होने वाला यह पुल क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा। पुल के निर्माण से इलाके में आवागमन सुगम होगा और विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
पुल के बन जाने से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में आवागमन की जो गंभीर समस्या रहती थी, उससे अब स्थायी राहत मिलेगी।
बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी निजात
पुल निर्माण से बच्चों के स्कूल पहुंचने, मरीजों को समय पर अस्पताल ले जाने और किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में काफी आसानी होगी। यह पुल ग्रामीणों के लिए विकास की नई कड़ी साबित होगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, मुखिया लूघु मुर्मू, चंदन सीट, तपन पैरा, उप-प्रमुख मुना होता, परमेश्वर हेंब्रम, गुरु चरण मंडी, अरुण बारिक, सुमित मैती, शीतल हेंब्रम और दीपक बारिक समेत कई जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में उत्साहित ग्रामीण उपस्थित थे।