बहरागोड़ा।संवाददाता: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया मध्य विद्यालय मैदान में आयोजित चतुर्थ वर्ष गलवान शहीद गणेश हांसदा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन फाइनल मैच के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया राम मुर्मू, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला परिषद अर्जुन पूर्ति,वीर शहीद गणेश हांसदा के बड़े भाई दिनेश हांसदा ने वीर शहीद गणेश हांसदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं राष्ट्रीय गान के साथ फाइनल मैच का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मैच में विजय टीम जगन्नाथपुर एकादश को नगद 50,000 रुपया वही उपविजेता टीम बारीपदा एकादश को नगद 30,000 रुपया तथा अतिथियों के हाथों ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
टूर्नामेंट को सफल बनाने में संचालन कमेटी के कमल कांत सिंह, रासु भुइया, रविशंकर महापात्र, प्रवीर जाना, भोलानाथ साधु, राजेश बेरा, शुभजीत बेरा, विश्वजीत भोल, दूदूल कुंडू, चिरंजीत दास, बापुन बेरा, बबलू गिरी,राज कुमार साहू, नीतीश गिरी, विश्वजीत राणा, छतन जाना,पना राणा,सोमनाथ सिंह, द्रोण राज सिंह,सुमन राय,राहुल गिरी,जयंत चंद आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।