Responsive Menu
Add more content here...

शर्पदंश से युवक की मौत पर विधायक समीर मोहंती ने जताया शोक, परिजनों को दी आर्थिक मदद

Spread the love

बहरागोड़ा (झारखंड), 23 जुलाई: बहरागोड़ा प्रखंड के पूर्वांचल अंतर्गत पाथरघाटा गांव निवासी 17 वर्षीय युवक जीशू मुंडा की कुछ दिन पहले सांप के काटने से मौत हो गई थी। इस दुःखद घटना के बाद आज विधायक समीर कुमार मोहंती मृतक के आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

विधायक ने जीशू मुंडा के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए संवेदना प्रकट की, और पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मृतक की मां पंचमी मुंडा को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।

इस मौके पर क्षेत्र के कई स्थानीय प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। उपस्थित प्रमुख लोगों में असित मिश्रा, जितेंद्र ओझा, पिंटू दत्ता, जूना सोम, राकेश दास, राजेश भद्र आदि शामिल थे।

विधायक ने दिया भरोसा

विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और वे पीड़ित परिवार के साथ हर संभव सहयोग करने को तैयार हैं। उन्होंने संबंधित प्रशासन से भी इस तरह की घटनाओं पर त्वरित राहत व प्राथमिक उपचार सुविधा सुनिश्चित करने की अपील की।


📌 अबुआ खबर की टीम इस घटना से जुड़ी हर जानकारी पर नज़र बनाए हुए है।