बहरागोड़ा (संवाददाता – एन. बेरा)।
बहरागोड़ा साहित्य परिषद के तत्वावधान में षाण्मासिक बहुरंगी पत्रिका सारस्वत प्रतिभा का विमोचन मॉडर्न एजुकेशन एंड कल्चरल सोसायटी के अंतर्गत टीनी टॉयज पब्लिक स्कूल, ईचड़ाशोल में भव्य आयोजन के बीच संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पत्रिका के संपादक चंद्रशेखर पाल, सह संपादक सनत कुमार मिश्र, प्रकाशक विनय कृष्ण दास एवं परिषद के सक्रिय सदस्य बासुदेन घोष, रवीन्द्रनाथ दास, शुभ्रा सतपथी, बेबी साउ, बिजय मिश्र, अर्धेन्दु दीक्षित, श्रेयसी पाल, गोपाल चन्द्र करण और निर्मल पैड़ा उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि और कार्यक्रम की झलक
विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रो. देवीदत्त पी.पी. सतपथी, प्रो. सुवोध सिंह, डॉ. मित्रेश्वर अग्निमित्र और रवीन्द्रनाथ दास ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
संपादक चंद्रशेखर पाल ने अपने संपादकीय संबोधन में पत्रिका की महत्ता और उद्देश्य को विस्तार से रखा।
कार्यक्रम का संचालन कवि अर्धेन्दु दीक्षित ने बड़े ही मनोहर अंदाज़ और उत्साहपूर्ण शैली में किया। उन्मोचन से पूर्व आमंत्रित अतिथियों का स्वागत तिलक और गुलदस्ता भेंट कर किया गया। मां दुर्गा की स्तुति कवि बिजय कुमार मिश्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई।
नई पीढ़ी की प्रस्तुति
सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नई पीढ़ी की प्रतिनिधि श्रेयसी पाल ने अपनी कला प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।
समापन
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के बाद संपादक चंद्रशेखर पाल ने कार्यक्रम की औपचारिक समाप्ति की घोषणा की।