Responsive Menu
Add more content here...

भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए घरों की मदद को लेकर भाजपा नेता कुमार गौरव की अंचलाधिकारी से मुलाकात

Spread the love

प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग, दस्तावेज़ के साथ आवेदन करने की अपील

बहरागोड़ा संवाददाता (निलेश बेरा): विगत शनिवार से जारी लगातार भारी बारिश के कारण बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में कई परिवारों के घरों को क्षति पहुंची है। प्रभावित परिवारों की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता कुमार गौरव पुष्टि ने बुधवार को प्रखंड अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा से मुलाकात की और स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।

कुमार गौरव ने अंचलाधिकारी से आग्रह किया कि आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से क्षतिग्रस्त घरों की शीघ्र जांच कर प्रभावित परिवारों को मुआवजा प्रदान किया जाए। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अंचल कार्यालय द्वारा सभी कर्मचारियों को संबंधित पंचायत क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से संपर्क करने का निर्देश जारी किया गया है।

कर्मचारी घर के मुखिया का आधार कार्ड, पासबुक, खतियान, एवं क्षतिग्रस्त घर के फोटो समेत सभी जरूरी दस्तावेजों को एकत्रित कर आवेदन तैयार करेंगे। इसके अलावा, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई पीड़ित परिवार कर्मचारी से संपर्क में नहीं आ पाता है, तो वे स्वयं आवश्यक कागजातों के साथ अंचल कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।

कुमार गौरव ने कहा कि यह समय प्रभावितों के साथ खड़े होने का है, और प्रशासन को हर संभव मदद सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि कोई भी परिवार इस प्राकृतिक आपदा से बेघर न रहे।

इस अवसर पर भाजपा नेता देव कुमार पैड़ा भी उपस्थित थे।