Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा: सड़क दुर्घटना में गुड़ाबांदा अंचल के उच्च वर्गीय लिपिक की मौत

Spread the love

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-18 पर स्थित केसरदा प्लस टू उच्च विद्यालय के समीप बुधवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में गुड़ाबांदा अंचल कार्यालय में पदस्थापित उच्च वर्गीय लिपिक गोवर्धन टुडू (55) की मौके पर ही मौत हो गई। वे घाटशिला के निवासी थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब ट्रक पेट्रोल पंप से तेल भरने के बाद गलत दिशा में तेज गति से आ रहा था और सामने से आ रही बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। गोवर्धन टुडू हेलमेट पहने हुए थे, फिर भी टक्कर इतनी घातक थी कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही विधायक समीर कुमार महंती और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायल को 108 एंबुलेंस के माध्यम से बहरागोड़ा सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक व खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।