बहरागोड़ा संवाददाता (बापुन) – मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना के लाभुकों को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से योजना की राशि सुचारु रूप से प्रदान करने के उद्देश्य से बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में मंगलवार को एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार लगाया गया था।
शिविर में उन लाभुकों का आधार सीडिंग किया गया, जिन्हें तकनीकी कारणों से अभी तक योजना की राशि प्राप्त नहीं हो पा रही थी। बैंक खाता और आधार कार्ड को आपस में लिंक करने की प्रक्रिया को सहज और सरल बनाने के लिए मौके पर ही कई बैंकों द्वारा स्टॉल लगाए गए।
तीन बैंकों ने निभाई अहम भूमिका
इस शिविर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ इंडिया (BOI) और झारखंड को-ऑपरेटिव बैंक ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और लाभुकों को ऑन-स्पॉट आधार सीडिंग की सुविधा उपलब्ध कराई।
553 लाभुकों का हुआ आधार लिंक
शिविर में बड़ी संख्या में लाभुकों की भागीदारी देखने को मिली। कुल 553 लाभुकों के बैंक खातों को आधार से जोड़ा गया, जिससे अब वे डीबीटी के माध्यम से योजना की राशि सीधे अपने खाते में प्राप्त कर सकेंगे।

उद्देश्य – हर लाभुक तक पहुंचे सरकारी लाभ
प्रशासन का उद्देश्य है कि मइया सम्मान योजना के तहत कोई भी पात्र लाभुक योजना की राशि से वंचित न रह जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए यह शिविर आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।