Responsive Menu
Add more content here...

भुइयाँडीह में सड़क चौड़ीकरण पर विवाद, जदयू ने प्रदर्शन कर प्रशासन से पुनर्वास की मांग की

Spread the love

जमशेदपुर: जमशेदपुर के भुइयाँडीह इलाके में सड़क चौड़ीकरण अभियान के दौरान दर्जनों घरों को तोड़े जाने के विरोध में अब राजनीतिक दल भी सामने आ गए हैं। सोमवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की जिला इकाई ने जिला मुख्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ नहीं है, बल्कि इसकी क्रियान्वयन प्रक्रिया के तरीके पर है। जदयू नेताओं का कहना है कि भुइयाँडीह में लंबे समय से बसे लोगों के घरों को तोड़ने से पहले उचित पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए थी।

जदयू का कहना है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए लोगों को बेघर करना मानवता के दृष्टिकोण से उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल पुनर्वास योजना लागू की जाए और भविष्य में किसी भी विकास कार्य में नियमों और जनहित का ध्यान रखा जाए।

बाइट — सुबोध श्रीवास्तव (जिला अध्यक्ष, जदयू)

“हम सड़क चौड़ीकरण का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन प्रक्रिया मानवता और नियमों के अनुरूप होनी चाहिए। बिना पुनर्वास के लोगों के घर तोड़ना सही नहीं है। प्रशासन से हमारी मांग है कि प्रभावित परिवारों के लिए तुरंत पुनर्वास योजना बनाई जाए।”