Responsive Menu
Add more content here...

कपाली ओपी क्षेत्र में चोरी का बड़ा मामला, 70 हजार नकद और ज्वेलरी चोरी

Spread the love

जमशेदपुर संवाददाता: कपाली थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम एक बड़े चोरी का मामला सामने आया। वार्ड नंबर 11, साल बागान गौस नगर निवासी हसीना बीबी के घर से अज्ञात चोरों ने लगभग 70 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी की ज्वेलरी चोरी कर ली।

पीड़ित हसीना बीबी ने बताया कि वह शनिवार शाम लगभग 5 बजे आज़ाद बस्ती, बागान शाही स्थित अपने किसी रिश्तेदार के घर मंगनी में गई थीं। जब वह रविवार शाम 5 बजे अपने घर लौटीं तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर अलमारी खुली हुई तथा सामान बिखरा हुआ था।

हसीना बीबी के अनुसार, चोरी गई ज्वेलरी में सोने की कान की बालियां, पायल, छल्ले सहित अन्य कीमती सामान शामिल है, जिसकी कुल कीमत लगभग 80 हजार रुपये है। घटना के समय घर में कोई नहीं था।

कपाली थाना पुलिस को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बाइट — हसीना बीबी (पीड़ित)

“मैं जब घर लौटी तो सब कुछ बिखरा हुआ और ताला टूटा हुआ था। लॉकर में रखी नकद राशि और ज्वेलरी गायब थी। आशा है कि पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेगी।”