Responsive Menu
Add more content here...

BJP को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष? इस केंद्रीय मंत्री का नाम सबसे आगे, संघ की भी सहमति!

Spread the love

भाजपा को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, भूपेंद्र यादव दौड़ में सबसे आगे!

FILE PHOTO- BHUPENDER YADAV

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में बड़े नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पुख्ता सूत्रों के हवाले से खबर है कि पार्टी को जुलाई महीने में ही जगत प्रकाश नड्डा का उत्तराधिकारी मिल सकता है। यानी BJP जल्द ही अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, इस अहम पद की दौड़ में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का नाम सबसे आगे चल रहा है। वे राजस्थान के अलवर से सांसद हैं और संगठन के अनुभवी रणनीतिकार माने जाते हैं। भूपेंद्र यादव को न सिर्फ संगठन का विश्वास हासिल है, बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का भी उन्हें मजबूत समर्थन बताया जा रहा है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, यादव जातीय समीकरण के लिहाज से भी पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। पार्टी का मानना है कि उनके जरिए यादव वोट बैंक को साधा जा सकता है, खासकर उत्तर भारत के उन राज्यों में जहां अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जातिगत संतुलन और सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखकर ही शीर्ष नेतृत्व बदलाव की दिशा में सोच रहा है।

हालांकि, इस रेस में केवल भूपेंद्र यादव ही नहीं हैं। शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान और मनोहर लाल खट्टर जैसे वरिष्ठ नेता भी दावेदारों की सूची में शामिल हैं। लेकिन संघ और संगठन के करीबी होने के चलते भूपेंद्र यादव की दावेदारी को अब तक सबसे मजबूत माना जा रहा है।

फिलहाल, बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पार्टी मुख्यालय और संगठन से जुड़े हलकों में हलचल तेज है। अब देखना यह होगा कि क्या वाकई जुलाई में बीजेपी को नया अध्यक्ष मिलेगा और क्या भूपेंद्र यादव ही कमान संभालेंगे?

जवाब जल्द मिल सकता है… इंतजार कीजिए अगली घोषणा का!