चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) :
चाकुलिया क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती देने की दिशा में एक अहम पहल के तहत बंद पड़ा आनंदलोक अस्पताल एक बार फिर से शुरू हो गया है। इस पुनः संचालन का श्रेय आनंदलोक परिवार को जाता है, जिनके प्रयासों से अस्पताल को फिर से चालू किया जा सका।
अस्पताल का विधिवत उद्घाटन बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक Samir Kumar Mohanty ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अस्पताल के दोबारा शुरू होने से स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी और उन्हें इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
Read More : चाकुलिया में अवैध बालू पर कार्रवाई, पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया
उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। विधायक ने आनंदलोक परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यों से आम जनता को सीधा लाभ मिलता है।
उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस दौरान झामुमो नेत्री एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, पार्षद मौसुमी मल्लिक, नगर सचिव सुजीत दास सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।