चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित नामोपाड़ा के रासमंच में सार्वजनिक रास मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन सोमवार को कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा व्यास सुश्री आरती किशोरी ने जन्मोत्सव, कृष्ण की बाल लीलाएं और गोवर्धन पूजा की सुंदर प्रस्तुति दी। उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए। उन्होंने कहा कि जीवन का सच्चा सुख भगवान के चरणों में है।

भागवत कथा जीवन के लिए अमृत रूपी औषधि है। इसलिए मन लगाकर भागवत कथा का श्रवण करें।
कथा वाचते हुए सुश्री आरती किशोरी ने यमुना नदी में कालिया नाग के प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि बालकृष्ण ने कालिया नाग के फनों पर नृत्य कर उसके घमंड को चूर किया था। कालिया नाग का मर्दन किया था। यमुना नदी को उसके बिष से मुक्त किया था। यमुना नदी के जीव जंतुओं और गोकुल के निवासियों को कालिया नाग के आतंक से मुक्त किया था। उन्होंने गोवर्धन पूजा प्रसंग का भी वर्णन किया और बताया कि किस तरह से कृष्ण ने अपनी कनिष्ठ अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर भगवान इंद्र द्वारा की गई भयंकर बारिश से लोगों को मुक्ति दिलायी थी और इंद्र के घमंड को तोड़ा था। बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई गोवर्धन पर्वत की आकर्षण झांकी ने मन मोह लियि। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण दास, पतित पावन दास, दिलीप कुमार दास (लिलि), विप्लव दास (बुबाई), रंजीत दास, चन्द्र देव महतो, गिरिधारी महतो, पशुपति बेरा, देव दास पाण्डा, रंजीत कुमार दास, तारक नाथ दास, कृष्ण चन्द्र बेरा, बिजय मिश्रा, राजेश कुमार दास, भोला नाथ दास, मानवेन्द्र पांडा, उत्पल पांडा, देवाशीष दास, पंकज दास, अजय रूंगटा, तुहीन पांडा, राजेंद्र पांडेय, सिद्धेश्वर सिंह समेत बड़ी संख्या में पुरुष और महिला श्रद्धालु उपस्थित थे।