चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया नगर पंचायत में नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन मंगलवार को अध्यक्ष पद से भाजपा समर्थित प्रत्याशी चंदना मुर्मू ने तामझाम से नामांकन पत्र दाखिल किया। वे भाजपा समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में साथ पहुंचीं।

इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, जिला महामंत्री सत्या तिवारी, जिला मंत्री गौर पात्र, रोहित सिंह परमार, सुमन कल्याण मंडल, मनोज प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, विश्वनाथ बेहरा, लखन मार्डी, जिला परिषद सदस्य धारित्री महतो, जगन्नाथ महतो, चंदन महतो चंदन, साधन मल्लिक, पार्थों सारथी महतो, जगन्नाथ महतो, मनोरंजन महतो समेत अन्य उपस्थित थे। भाजपा के जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव ने बताया कि चंदना मुर्मू चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद से भाजपा समर्थित उम्मीदवार हैं।