चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : झारखंड शिक्षा परियोजना पूर्वी सिंहभूम जिला के तत्वावधान में मंगलवार को जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिला के विभिन्न विद्यालयों के टॉपर विद्यार्थियों के अलावा गुलगुलिया ( सबर) समाज से प्रथम श्रेणी में इंटर पास करने वाली इकलौती छात्रा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित सबर सबर बस्ती की दामिनी सबर को भी मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन व जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दामिनी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए उसे आशीर्वाद दिया। उपायुक्त ने दामिनी सबर को आगे भी लगन से पढ़ाई करने के लिए कहा।