चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह): कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोटा ने रविवार को अनुमंडल क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने चाकुलिया, बहरागोड़ा, बरसोल, श्यामसुंदरपुर व धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र का दौरा किया एवं विधि व्यवस्था का जायजा लिया। दौरे पर उनके साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुजूर भी उपस्थित रहे। इस संबंध में डीआईजी ने बताया कि विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर क्षेत्र का परिभ्रमण करने आए थे। यह एक सामान्य दौरा था। वर्षा के कारण डीआईजी जल्द ही क्षेत्र का भ्रमण कर निकल गए।