चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह): चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत के दुबराजपुर गांव के बाड़ाघाट टोला में रविवार को आयोजित बाड़ाघाट सांस्कृतिक मेला में शाम को रिमझिम बारिश के बीच पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पहुंचे।

मेला कमेटी द्वारा उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने मेला में छाता लगाये खड़ी अपार भीड़ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की संस्कृति ही पहचान है। आदिवासी संस्कृति अनोखी है। युवा अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए सजग और सतर्क रहें। संगठित होकर अपनी संस्कृति की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि मेला से आपसी मेलजोल और भाईचारा बढ़ता है। इसके पूर्व उन्होंने

लोहामालिया के पास बाबा तिलका माझी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर ग्राम प्रधान वैद्यनाथ हांसदा, कमेटी के अध्यक्ष करमु हांसदा, सचिव अनुप कुमार मांडी, कोषाध्यक्ष शिवनाथ हांसदा, भाजपा नेता सुनाराम हांसदा, नंदलाल टुडू समेत सैकड़ों पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे।