Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: मुखिया राम मुर्मू के पहल पर डूंगरीटोला में लगा नया 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर

Spread the love

चाकुलिया | संवाददाता (रोहन सिंह)

चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत के अंतर्गत पाकुड़िया गांव के डूंगरीटोला टोला के ग्रामीणों को आखिरकार लंबे इंतजार के बाद नया ट्रांसफॉर्मर मिल गया। यहां लगा पुराना ट्रांसफॉर्मर करीब एक महीने से खराब था, जिससे लोगों को लगातार बिजली समस्या का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीणों द्वारा शिकायत मिलने के बाद मानुषमुड़िया के मुखिया राम मुर्मू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया और अविलंब ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की। उनकी पहल पर बिजली विभाग ने मंगलवार को नया 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया।

नए ट्रांसफॉर्मर का विधिवत उद्घाटन मुखिया राम मुर्मू ने नारियल फोड़कर किया। ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और विभाग एवं मुखिया का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सरडीहा पंचायत की मुखिया दानगी सोरेन, पंसस तापस महतो, गौतम महतो, कारू टुडू, वीर सिंह सोरेन, गणेश हांसदा, सुनील हांसदा, रायमनी टुडू, प्रफुल्ल महतो, निखिल महतो, बैद्यनाथ बेसरा, शंकर सोरेन, विश्वजीत राणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।