Responsive Menu
Add more content here...

बिग ब्रेकिंग: झरिया में दिनदहाड़े युवक को सिर में मारी गई गोली, पूरे क्षेत्र में दहशत

Spread the love

झरिया अबुआ खबर डेस्क

कोयलांचल में एक बार फिर अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ स्थित रत्नजी पेट्रोल पंप के पास रविवार दोपहर एक युवक को सिर में गोली मार दी गई। घटना के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलने पर झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को अपने वाहन से तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल से युवक का मोबाइल फोन, चप्पल और एक खाली खोखा बरामद किया है। मामले की बारीकी से जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए जा सकें।

वारदात के बाद स्थानीय लोग सहमे हुए हैं और पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने के लिए कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर रही है।