Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: झमाझम बारिश में डटे रहे श्रद्धालु, शाम को हुआ रजनी और जीभ फोड़ का अद्भुत अनुष्ठान

Spread the love


चाकुलिया: श्रद्धा के आगे मौसम भी बेबस नजर आया। चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित ऐतिहासिक चंडेश्वर शिव मंदिर में गुरुवार को चड़क पूजा के अंतिम दिन झमाझम बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में दिनभर आस्था का सैलाब बहता रहा।

पूजा की शुरुआत पुजारी शिवदास पांडा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की। इस दौरान शिबु , मोहन ,बिकि और रंजित बेहरा ने नया तालाब में स्नान कर भगवान महादेव की पूजा-अर्चना की और अपनी जीभ में 12 फीट लंबा लोहे का सरिया आर-पार कर अद्वितीय साहस का परिचय दिया। उनके इस रूप को देखने सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े और जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

शाम के समय मंदिर परिसर में रजनी फोड़ और जीभ फोड़ जैसे पारंपरिक और अद्भुत अनुष्ठान हुए, जिनमें जिनके साक्षी बनने के लिए आसपास के गांवों से भी भारी संख्या में लोग पहुंचे। हर वर्ष की तरह इस बार भी इन अनुष्ठानों ने श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया।

इस अवसर पर भोक्ता अशोक दास, बाच्चु मन्ना, हेमंत नाथ, गोपाल दास, शक्ति पद सीट, हरो सीट, मानिक सीट, अर्जुन दास, तन्मय मोदक, तरुण नामाता, उत्तम नाथ, कोका नामाता, स्वपन दास, असित नाथ समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।