Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: खैरबानी में फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन, विधायक समीर मोहंती ने किया शुभारंभ

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर पंचायत अंतर्गत खैरबानी गांव में विदु चांदन स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और खिलाड़ियों से परिचय के बाद मैच का शुभारंभ किया।

फाइनल मुकाबले में मुटुरखाम फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता, वहीं प्रिंस फुटबॉल क्लब उपविजेता रही। दोनों विजेता टीमों को आयोजन समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता बाबूलाल सोरेन, समीर दास, आयोजन समिति के सदस्य समर किस्कु, देवराज हेंब्रम, भागी टुडू, जीतू हेंब्रम, नाया किस्कु, रामचंद्र किस्कु, पालू मुर्मू, लक्ष्मण किस्कु सहित सैकड़ों दर्शक भी उपस्थित थे, जिन्होंने खेल का आनंद लिया और खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन किया।

यह प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्र में खेल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने और सामुदायिक एकजुटता को मजबूत करने का सफल प्रयास साबित हुई।