Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: मनोहर लाल +2 उच्च विद्यालय का मैट्रिक में 80% सफलता, सारो हेंब्रम बनीं टॉपर

Spread the love

संवाददाता रोहन सिंह की रिपोर्ट
चाकुलिया (झारखंड) झारखंड अधिविध परिषद द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2025 में चाकुलिया के प्रतिष्ठित मनोहर लाल +2 उच्च विद्यालय ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए 80 प्रतिशत सफलता दर हासिल की है। इस वर्ष कुल 131 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 104 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 34 छात्र प्रथम श्रेणी, 68 छात्र द्वितीय श्रेणी तथा 2 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, 27 विद्यार्थी परीक्षा में असफल रहे।

विद्यालय की छात्रा सारो हेंब्रम ने 86.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। अनूप सिंह ने 83.40 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा सुशांत दास ने 81.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सुभाष चंद्र महतो ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और छात्रों की मेहनत को इस सफलता का प्रमुख कारण बताया।

विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया है तथा आगामी वर्षों में इससे भी बेहतर परिणाम का लक्ष्य निर्धारित किया है।