
चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह): चाकुलिया नगर पंचायत के नए कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रशासक मोटराय बानरा ने कार्यभार संभालने के बाद बुधवार को बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती से मुलाकात की।
विधायक कार्यालय में आयोजित इस शिष्टाचार भेंट के दौरान मोटराय बानरा ने पुष्पगुच्छ देकर विधायक को शुभकामनाएं दीं और नगर पंचायत के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा की।

विधायक समीर कुमार मोहंती ने उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार और तेज होने की उम्मीद है। उन्होंने भरोसा जताया कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलकर क्षेत्र की जरूरतों को प्राथमिकता देंगे।

गौरतलब है कि मोटराय बानरा हाल ही में धनबाद नगर निगम से स्थानांतरित होकर चाकुलिया नगर पंचायत में पदस्थापित हुए हैं और इससे पहले वे जुगसलाई नगर परिषद में भी सेवाएं दे चुके हैं।
