Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में करंट लगने से मजदूर की मौत, विधायक समीर मोहंती ने जताया शोक

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता ( रोहन सिंह): चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कांकड़ीशोल मौजा स्थित हरगौरी सोप फैक्ट्री में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कांकड़ीशोल निवासी मंगल मुर्मू के पुत्र रूपचांद मुर्मू के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब फैक्ट्री परिसर में बिजली का एक बड़ा पंखा अचानक गिर पड़ा और उसकी चपेट में आने से रूपचांद मुर्मू करंट की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती देर रात अस्पताल पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। बुधवार को विधायक मृतक के घर पहुंचे, शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिव चरण हाँसदा, गौतम दास, विशाल बारिक, संजय घोष, आबु राय, प्रणव बेरा, गब्ला दत्ता, बिश्वजीत भोल, तापस दास, शुभम दास, सुजीत दास, हिमांगशु दास, राशिद खान समेत कई लोग मौजूद रहे।