चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : शनिवार दोपहर चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर कमारीगोड़ा तालाब के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी संतोष कुमार के निर्देश पर की गई, जिसका नेतृत्व एसआई सुकलाल हांसदा ने किया।
इस दौरान टाटा से पश्चिम बंगाल के विष्णुपुर जा रही जय बाबा खेत्रफल नामक बस को रोककर पुलिस ने उसमें सवार यात्रियों के बैग और बस की डिक्की की गहनता से जांच की। पुलिस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने जानकारी दी कि “सुरक्षा के मद्देनज़र वाहनों की नियमित जांच की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।”
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है और उम्मीद जताई कि ऐसे अभियान से असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सकेगी।