चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, चाकुलिया खंड की ओर से मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चाकुलिया के कमारीगोड़ा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।
संघ के खंड व जिला स्तर के पदाधिकारी रहे उपस्थित
उत्सव में खंड एवं जिला स्तर के अधिकारियों सहित कुल 25 स्वयंसेवकों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में घाटशिला जिला संघचालक लक्ष्मी नारायण दास, चाकुलिया खंड संघचालक सुभाष लोधा, खंड कार्यवाह विवेकानंद लोधा, सह खंड कार्यवाह अभिजीत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विहिप के प्रांतीय कार्यकर्ता की भी रही सहभागिता
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय कार्यकर्ता विश्वजीत गोस्वामी की उपस्थिति भी रही, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।
जिला प्रसार प्रमुख ने रखे विचार
इस अवसर पर जिला प्रसार प्रमुख युगल किशोर क्याल ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए अपने विचार साझा किए और मकर संक्रांति पर्व के सामाजिक व सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।