चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह) :
घट यात्रा के साथ पूजा का हुआ शुभारंभ
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के गोड़पाड़ा स्थित शीतला मंदिर में बुधवार से तीन दिवसीय शीतला पूजा की शुरुआत हुई। पूजा के पहले दिन कमारीगोड़ा स्थित पक्का घाट तालाब से श्रद्धालुओं द्वारा घट यात्रा निकाली गई। घट को मंदिर लाकर विधि-विधान के साथ स्थापित किया गया, जिसके बाद पूजा-अर्चना प्रारंभ हुई।
पुजारियों ने कराई विधि-विधान से पूजा
मंदिर में पुजारी रंजीत पोलाई और मनोज रक्षित ने विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई। इसके पश्चात बड़ी संख्या में महिलाओं ने मां शीतला की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
मंदिर कमेटी के सदस्य रहे उपस्थित
घट यात्रा में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक बारीक, सचिव संजीव बारीक, बापी पोलाई, वार्ड सदस्य मलय रुहिदास, देवाशीष दास, दीपेश पोलाई, गौरांग बारीक, महावीर सरकार, शिवशंकर दलाई, शिव प्रसाद कर, गौतम बारीक, मानस बारीक समेत कई सदस्य और श्रद्धालु शामिल हुए।
अंतिम दिन होगा महाप्रसाद का आयोजन
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक बारीक ने बताया कि तीन दिवसीय शीतला पूजा के अंतिम दिन शुक्रवार को मंदिर परिसर में महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।