चाकुलिया (पूर्वी सिंहभूम) संवाददाता (रोहन सिंह) :
झारखंड के जननायक, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद रविवार को चाकुलिया नगर के रंकिनी मंदिर से एक भव्य श्रद्धांजलि यात्रा निकाली गई। इस मौके पर नगर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। झामुमो के हजारों कार्यकर्ता, समर्थक, नगरवासी, व्यवसायी और सम्मानित नागरिक गुरुजी को अंतिम विदाई देने के लिए यात्रा में शामिल हुए।

श्रद्धांजलि यात्रा रंकनी मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी। यात्रा के दौरान गुरुजी के सम्मान में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई वातावरण में गम और शांति देखी गई सभी ने यात्रा के दौरान गुरूजी के सम्मान सिर को झुकाए रखा वातावरण में गम और सम्मान का भाव स्पष्ट झलक रहा था। चाकुलिया के सभी व्यवसाईयों और दुकानदारों ने यात्रा के सम्मान में अपने दुकान बंद कर दिये ।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को झारखंड का जनक, शोषित-पीड़ितों की आवाज और आदिवासी अस्मिता का प्रतीक माना जाता है। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। श्रद्धांजलि यात्रा में शामिल लोगों ने संकल्प लिया कि वे गुरुजी के बताए मार्ग पर चलकर समाज की सेवा और राज्य के विकास में योगदान देंगे।

इस दौरान बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती,सरोज महापात्र, प्रखण्ड प्रमुख धनंजय करुणामय,गौतम दास, झामुमो नगर अध्यक्ष मोहम्मद गुलाब सहितकई स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के सदस्य भी मौजूद रहे। यात्रा का समापन भावपूर्ण माहौल में हुआ, जहां उपस्थित जनसमूह ने मौन रखकर गुरुजी को अंतिम जोहार अर्पित किया।