चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह)
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित स्वामी विवेकानंद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कॉलेज में शनिवार को भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। विशिष्ट अतिथियों में बहरागोड़ा बीडीओ केशव भारती, चाकुलिया बीडीओ आरती मुंडा, चाकुलिया सीओ नवीन पुरती, बहरागोड़ा पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल संजय मिश्रा और संस्थान के सीईओ जोगेंद्र सिंह शामिल रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान एसडीओ सुनील चंद ने दीक्षांत प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों से कहा कि कौशल और तकनीकी शिक्षा का सही उपयोग कर वे रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ें।
मेधावी छात्रों को मिला सम्मान
इस अवसर पर संस्थान के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया।
इलेक्ट्रीशियन ट्रेड : बिक्रम बास्के
फिटर ट्रेड : संजीव गिरी
कोपा ट्रेड : बासुमति मुंडा
उन्हें प्रमाण पत्र के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित
इस मौके पर आईटीआई कॉलेज के पीयूष पात्र, मनोज बेरा, संजीत राउत, कुलदीन उरांव, नृपेंद्र महतो, राजन पाल, सुब्रत महतो, शुक्ला महंती सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।