Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: सहायक अध्यापक संघ की बैठक में लिया गया आंदोलन स्थगित करने का निर्णय, अब 5 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास का होगा घेराव

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया प्रखंड संसाधन केंद्र में रविवार को सहायक अध्यापक संघ की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला सचिव गोविंद गोप ने की। बैठक में आगामी शिक्षक आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की अचानक तबीयत बिगड़ जाने के कारण प्रदेश कमेटी ने 4 से 7 अगस्त तक प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। अब आगामी 5 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

संघ ने सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं से इस आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। बैठक में यह भी दोहराया गया कि सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष को मजबूत किया जाएगा।

बैठक में भीमचरण हांसदा, श्रीकांत बारीक, दिनेश महतो, दिलीप सिंह, बरेन मुंडा, प्रफुल्ल महतो, राधिका हांसदा, नित्य वाला महतो, मंजु महतो, कारान टुडू और शांति रानी मुर्मू सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थीं।