Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: विद्यालय रसोइयों ने बैठक कर मानदेय वृद्धि व अन्य मांगों को लेकर जताई नाराजगी

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित बीआरसी कार्यालय के पास रविवार को विद्यालय रसोइया-संयोजिका संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ की जिला सचिव सुमित्रा कर्मकार ने की, जिसमें रसोइयों की समस्याओं और लंबित मांगों पर गंभीरता से चर्चा की गई।

सुमित्रा कर्मकार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को महज ₹2000 प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है, जबकि कई अन्य योजनाओं में बिना किसी कार्य के महिलाओं को ₹2500 तक सहायता दी जा रही है। उन्होंने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए रसोइयों के मानदेय में तत्काल वृद्धि की मांग की।

बैठक में यह भी मांग की गई कि सभी रसोइयों को मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का लाभ अविलंब दिया जाए, और उनका मानदेय राज्य सरकार की निर्धारित मजदूरी दर के अनुसार प्रतिमाह भुगतान किया जाए। इसके अलावा रसोइयों के लिए ₹5 लाख तक का नि:शुल्क बीमा कवर प्रदान करने की भी अपील की गई।

बैठक में बड़ी संख्या में रसोइया महिलाएं शामिल हुईं, जिनमें नियति हेंब्रम, सबिता सोरेन, अंजली पात्र, काकुली कालिंदी, ज्योत्स्ना महतो, फुलमनी हेंब्रम, मीनू कालिंदी, आलोमणि मांडी, वनलता महतो, पानो मांडी, हीरा मनी सोरेन, फुलमनी हांसदा, पार्वती सोरेन, सोनिया मांडी, तापसी महतो, चिंता मनी सोरेन, छवि गोप, मोयना मनी हांसदा, चंपावती मांडी, दीपाली महतो, जानकी पात्र, अनीता महतो, लखी मनी मुर्मू, अमला मुर्मू और रानी हेंब्रम प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।