चाकुलिया, 23 मई: चाकुलिया-माटीहाना मुख्य सड़क पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। लोधाशोली के पास पांचमाइल गांव के नजदीक टेंपो (संख्या JH 05 BD 6452) और छोटा हाथी वाहन (संख्या WB 49 – 5931) की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो चालक अशोक सीट (निवासी: मोहनपुर, बहरागोड़ा) गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक सीट टेंपो में मिर्च लेकर चाकुलिया आए थे और माल अनलोड करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पांचमाइल के पास विपरीत दिशा से आ रही छोटा हाथी वाहन से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अशोक सीट का दाहिना हाथ टूट गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल चालक को चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ. नरेश बास्के ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम (पश्चिम बंगाल) रेफर कर दिया।