Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: चार धाम यात्रा के लिए युवकों का जत्था हुआ रवाना

Spread the love

चाकुलिया, 15 जून 2025 संवाददाता रोहन सिंह :
चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार क्षेत्र से रविवार को चार युवक चार धाम यात्रा पर रवाना हुए। धार्मिक आस्था से प्रेरित यह टोली उत्तराखंड स्थित चार प्रमुख तीर्थ स्थलों — केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन के लिए निकली है।

इस जत्थे में बंटी बेहरा, नाडू दास, प्रशांत सरदार और छोटू सरदार शामिल हैं। बंटी बेहरा यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। यात्रा पर रवाना होने से पहले चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर कन्हैया सहल, बबलू शुक्ला, मदन दास और छोटू बेरा समेत अन्य लोगों ने पुष्पवर्षा और मंगलकामनाओं के साथ यात्रियों को विदा किया।


यात्रा की शुरुआत स्टील एक्सप्रेस से

चारों युवक चाकुलिया से स्टील एक्सप्रेस द्वारा हावड़ा पहुंचे, जहाँ से वे ट्रेन द्वारा उत्तराखंड के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा के दौरान सभी तीर्थस्थलों का दर्शन कर पुनः चाकुलिया लौटने की योजना है।