Responsive Menu
Add more content here...

उपायुक्त ने गोहला पंचायत में वेजिटेबल फार्मिंग क्लस्टर का किया निरीक्षण, किसानों से की सीधी बातचीत

Spread the love

जमशेदपुर।
पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को मुसाबनी प्रखंड के गोहला पंचायत के देवली गांव का दौरा किया। यहां उन्होंने जेएसएलपीएस के सहयोग से संचालित वेजिटेबल फार्मिंग क्लस्टर का निरीक्षण किया और किसानों से सीधा संवाद किया।

किसानों ने उपायुक्त को बताया कि वे सब्जी के साथ-साथ अरहर और मूंग की खेती भी कर रहे हैं, लेकिन प्रसंस्करण सुविधा नहीं होने के कारण बाजार में उचित मूल्य नहीं मिल पाता। उन्होंने दाल प्रसंस्करण मशीन उपलब्ध कराने की मांग रखी।

उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन की ओर से स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने की पहल की जाएगी, ताकि किसानों को बेहतर आय मिल सके। साथ ही उन्होंने किसानों को किसान उत्पादक संगठन (FPO) बनाने का सुझाव दिया, जिससे सरकारी योजनाओं, अनुदान और प्रशिक्षण का लाभ आसानी से मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों के लिए नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं और आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज एवं जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही किसानों को संगठित विपणन चैनल से जोड़ने पर बल दिया।

इस अवसर पर प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी सुदीप्त राज, प्रखंड विकास पदाधिकारी अदिति गुप्ता, डीपीएम जेएसएलपीएस सुजीत बारी समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।