Responsive Menu
Add more content here...

प्रवक्ताओं की तीखी प्रतिक्रिया: धनबाद हादसे पर गरमाई सियासत

Spread the love

धनबाद (झारखंड), 23 जुलाई: धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत केशरगढ़ा इलाके में बुधवार रात एक अवैध कोयला खदान धंसने से बड़ा हादसा हो गया। अब तक 9 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

अवैध खनन बना जानलेवा, स्थानीय माफिया पर संरक्षण का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह खदान ब्लॉक-2 क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। घटना के वक्त मजदूर खदान में काम कर रहे थे, तभी चाल धंस गई।

पूर्व मंत्री और जदयू विधायक सरयू राय ने प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि यह खनन गतिविधि ‘चुनचुन’ नामक व्यक्ति द्वारा संचालित की जा रही थी, जिसे स्थानीय राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने दावा किया कि खनन माफिया मृतकों के शवों को चुपचाप हटाकर घटना को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।

बीजेपी प्रवक्ता ✦ प्रतुल शाहदेव ✦ ने की सीबीआई जांच की मांग

✦ प्रतुल शाहदेव ✦, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता, ने इस घटना को “सरकार की संस्थागत हत्या” बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध खनन बेलगाम हो चुका है और धनबाद, निरसा, तेतुलमारी जैसे क्षेत्रों में लगातार मजदूरों की जान जा रही है। उन्होंने दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग भी की।

कांग्रेस प्रवक्ता ✦ सतीश पॉल मुंजरी ✦ ने दी निष्पक्ष जांच का भरोसा

✦ सतीश पॉल मुंजरी ✦, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता, ने हादसे को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राज्य सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने धनबाद के एसएसपी और डीसी को त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शेगी नहीं

स्थानीय लोगों और प्रशासन की रेस्क्यू टीमों की मदद से राहत कार्य जारी

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर फंसे मजदूरों को निकालने की कोशिश की। फिलहाल प्रशासन और NDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।


📌 अबुआ खबर की टीम इस खबर पर लगातार नज़र बनाए हुए है। अपडेट के लिए जुड़े रहें।